फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालकों ने महापौर के समक्ष रखी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-डेयरियों को महानगर से बाहर करने के लिए व्यवस्था देने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डेयरियों को 15 दिन के भीतर महानगर से बाहर करने के नगर निगम के एलान के बाद से डेयरी संचालकों में खलबली है। नाराज और घबराए डेयरी संचालक नगरायुक्त से मिलने नगर निगम पहुंचे, लेकिन नगरायुक्त की गैरमौजूदगी में उनकी मुलाकात नगर निगम के पशु एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा से मुलाकात हुई। इसके बाद डेयरी संचालकों ने महापौर से मुलाकात कर अपनी बात रखी और डेयरियों को बाहर ले जाने के लिए व्यवस्था देने को कहा।
विज्ञापन

डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने महापौर संजीव वालिया से कहा कि सभी डेयरी संचालक अपनी डेयरियों को 15 दिन के भीतर महानगर से बाहर ले जाने को तैयार हैं, लेकिन पहले इसकी व्यवस्था कराई जाए। ऐसे अचानक डेयरी संचालक अपनी डेयरियों का संचालन कहां से करेंगे। क्योंकि डेयरी संचालकों के पास महानगर के बाहर कोई स्थान नहीं है ऐसे में वह डेयरियां बाहर ले जाने में असमर्थ हैं। उन्होंने मांग की कि नालियों में गोबर बहाने के नाम पर डेयरी संचालकों का उत्पीड़न ना किया जाए। महापौर ने कहा कि वह निगम के अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने समाधान कराने का आश्वासन दिया। मिलने वालों में पप्पू चौधरी, हाजी मोहम्मद, शमी अहमद, आदेश त्यागी, रवि यादव, राजू, रणबीर चौधरी, संटी, कुलदीप सिंह, रिजवान, अहसान, शहजाद अहमद, करन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें