फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की बायोसेफ्टी लैब से रोजाना 125 जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में नवस्थापित बायोसेफ्टी लैब टू में कोरोना संक्रमण जांचने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बायोसेफ्टी लैब टू में रोजाना सौ से अधिक सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं आज भी करीब 126 सैंपल लेकर कोरोना की जांच की जा रही है जिनकी रिपोर्ट भी करीब 12 घंटों में आ जाती है।
विज्ञापन

पहले कोरोना संक्रमण जांचने के लिए नमूनों को मेरठ या लखनऊ भेजना पड़ता था, लेकिन अब राजकीय मेडिकल कॉलेज की लैब संक्रमण की जांच करने में पूरी तरह सक्षम हैं। सीएमएस ने बताया कि सुबह के समय मरीजों के सैंपल ले लिए जाते हैं जिसके बाद जांच टीम आधुनिक मशीनों के साथ अपने अनुभव के आधार पर कोरोना की जांच कर नतीजे दे रहीं हैं जो पूरी तरह से विश्वसनीय है। सीएमएस ने कहा कि भविष्य में और अधिक प्रशिक्षित स्टाफ आने के साथ ही नमूनों की जांच संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें