नागल। नागल-लखनौर मार्ग पर गांव भाटखेड़ी के समीप शुक्रवार को बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव बढेड़ी कोली निवासी विजयपाल उर्फ मंगल (60) साइकिल से गांव भाटखेड़ी गया था। वहां से लौटते समय एक रिसोर्ट के समीप पीछे से तेज गति से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। विजयपाल साइकिल समेत ट्रैक्टर के नीचे फंसकर दस फीट तक घसीटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विजयपाल की पत्नी शर्मिष्ठा की तरफ से हादसे की तहरीर दी गई है।