फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया गया है। अब कोरोना कर्फ्यू शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा। कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, पंचायत चुनाव और सफाई कार्यों से जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त किसी को भी आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है, इसका पालन नहीं होने पर पहली बार एक हजार और दूसरी बार दस हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन विभाग और चीनी मिलों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बड़ी, सूक्ष्म, लघु एवं कुटीर औद्योगिक इकाइयों के संचालन की छूट होगी। औद्योगिक इकाइयों द्वारा जारी परिचय पत्र दिखाने पर कर्मचारियों को आने-जाने की अनुमति होगी। शादी समारोह में बंद स्थानों में 50 व्यक्तियों और खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं में कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा। राज्य परिवहन निगम की बसों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाने की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। ई-कॉमर्स एवं होम डिलीवरी करने वाली कंपनियों के कर्मचारियों को शनिवार एवं रविवार को बंदी और रात्रि कोरोना कर्फ्यू के दौरान आईडी कार्ड दिखाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें