फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईआर की टीम लेगी रैंडम सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की टीम कोरोना की जांच को इसी सप्ताह सहारनपुर आ सकती है। टीम पब्लिक के बीच जाकर कुछ लोगों के सैंपल लेगी, जिन्हें जांच के लिए पुणे भेजेगी।
विज्ञापन

जनपद में अभी तक कोरोना के 191 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 150 मरीज अभी तक ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं, जबकि 41 मरीज उपचाराधीन हैं। खास बात यह है कि जनपद में कोई मौत कोरोना से नहीं हुई है। चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्र ने बताया कि सीएसआईआर की टीम संभवत: इसी सप्ताह सहारनपुर आएगी, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों के सैंपल लेगी और जांच के लिए पुणे लैब भेजेगी। सूत्रों की मानें तो सीएसआईआर कोरोना के वायरस के प्रभाव और नेचर का पता लगाने में जुटी है, जिससे की बीमारी से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। टीम सहारनपुर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर कुछ लोगों के सैंपल लेगी, जिन्हें जांच के लिए पुणे भेजा जाएगा, साथ ही चिकित्साधिकारियों और इलाज में जुटे चिकित्सकों से भी बात कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि सीएसआईआर कोरोना से निपटने के लिए पांच सूत्री एजेंडे पर काम कर रहा है। इनमें बीमारी के खतरे और उसकी प्रकृति को समझने के लिए आणविक स्तर पर निगरानी, किफायती जांच किट बनाना, दवा विकसित करना, अस्पतालों व निजी सुरक्षा उपकरणों का विकास और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति शामिल है।
विज्ञापन

अभी कोई कार्यक्रम नहीं आया है, मगर यह जानकारी मिली है कि सीएसआईआर की टीम हर जिले में जाएगी और अपने स्तर से सैंपल लेकर जांच के लिए पुणे भेजेगी।
डॉ. बीएस सोढ़ी, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें