फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसी मेले में दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
शांति नगर स्थित शिव महादेव मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बरसी मेले में दूसरे दिन भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

तीतरो। महाशिवरात्रि के मौके पर बरसी स्थित भगवान आशुतोष के मंदिर में आयोजित मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने प्रसाद और जल चढ़ा कर भगवान से मन्नतें मांगी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय मेले के दौरान प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भक्तों ने जलाभिषेक किया। पुजारी अनुज गिरि ने बताया कि लोगों का दूसरे दिन भी शिव मंदिर पर आने का सिलसिला जारी रहा। भिक्तों ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मद रिजवान ने मेले में पहुंचकर कोतवाली प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव को सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए। मेले में दंगल के शौकीन लोगों ने कुश्ती का आनंद लिया। मेले का संचालन कर रहे कार्यकारी अधिकारी अजब सिंह राणा व मेला अध्यक्ष प्रिंस चौधरी ने बताया कि 13 मार्च को मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें