विजेता तीतरो टीम के कप्तान को ट्रॉफी भेंट करते पूर्व चेयरमैन अफजाल खान।
- फोटो : SAHARANPUR
छात्र-छात्राओं ने टेंट का किया निर्माण
नानौता। राजकीय महाविद्यालय में तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स शिविर का समापन हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार के टेंटों के साथ अपनी कलाओं का कौशल दिखाया। दांडी यात्रा पर भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डा. अजय कुमार बिंद व डॉ. इंदू के नेतृत्व में शिविर का समापन हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रविंद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने एवं किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। जिला संगठन कमिश्नर दीपमाला चैधरी ने छात्र-छात्राओं को टेंट निर्माण, दैवीय आपदा आदि का कौशल सिखाया। टेंट निर्माण के साथ यूपी टोली, पंजाब टोली, दिल्ली टोली, मध्यप्रदेश टोली, राजस्थान टोली, ने अपने तंबुओं को बड़ी रचनात्मकता एवं उपयोगिता के साथ सजाया। निर्णायक मंडल के डॉ. योगेंद्र कुमार, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. इंदू द्वारा रोवर्स रेंजर्स द्वारा बनाई गई टोलियों का विविध एवं सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए यूपी टोली को उत्कृष्ट पुरस्कार के लिए चुना गया। इस टोली में लीडर लायबा खान, अनम खान, कहकशा खान, काजल और हुमैरा शामिल रहे। समापन समारोह में महाविद्यालय परिवार के डा. गरिमा चौधरी, डा. राजेश कुमार, डा. प्रमोद चौहान, डा. कुलदीप सिंह, श्रीमति रीना आर्या, संदीप कुमार रहे।