फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 20 फीसदी लागत बढ़ने से क्रॉकरी के बढ़े रेट, कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर काम धंधे पर भी पड़ रहा है। गैस किल्लत के बीच कई उद्योगों पर संकट है। इसका असर पर अब क्रॉकरी कारोबार पर भी पड़ने लगा है। कच्चे माल की लागत बढ़ने से क्रॉकरी के दाम करीब 20 फीसदी तक बढ़े हैं।
विज्ञापन


ईद के त्योहार पर बड़ी संख्या में नई क्रॉकरी की खरीदारी होती है। ऐसे में महानगर के बाजारों में बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन इस बार तस्वीर इसके उलट है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ कम है। क्रॉकरी व्यापारियों के मुताबिक पिछले दस दिनों में क्रॉकरी के दामों में इजाफा हुआ है। कंपनियों ने नए माल पर 20 फीसदी तक दाम बढ़ा दिए हैं। साथ ही मिलने वाले क्रेडिट को कम किया है। बाजार में ग्राहक भी कम है। ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बॉन चाइन के साथ प्लास्टिक के बर्तनों जैसे प्लेट, गिलास के दामों में भी इजाफा हुआ है। इनके दाम भी करीब 15 फीसदी तक बढ़े हैं। ईद के त्योहार पर काफी अच्छा कारोबार होता था, लेकिन अचानक से दाम बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ रहा है।

- बोले व्यापारी

- क्रॉकरी कारोबारी मनीष मलिक ने बताया कि कंपनियों के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। इसके चलते 20 फीसदी दाम बढ़े हैं। कंपनी भी एडवांस में भी पेमेंट मांग रही है।
विज्ञापन


- व्यापारी ऋषि कपूर ने बताया कि क्रॉकरी के दाम बढ़ने से ग्राहक कम खरीदारी कर रहे हैं। बॉन चाइना के उत्पादों के दाम भी बढ़े हैं। इस बार त्योहार पर काम कम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें