फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: BSNL के गोदाम से लाखों का तार चोरी, विभाग में मची खलबली, पुलिस का दावा- जल्द होगा घटना का खुलासा

Tue, 28 May 2024 07:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में बीएसएनएल के गोदाम से लाखों रुपये का तार चोरी हो गया। इससे विभाग में खलबली मच गई। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसएनएल के गोदाम से तार चोरी। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना सदर बाजार क्षेत्र में चोरों ने बीएसएनएल के गोदाम से लाखों रुपये कीमत का तार चोरी कर लिया। इसका पता स्टोर कीपर को लगा तो उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन


मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज का है। सोमवार रात चोर गोदाम में घुसे और वहां से तार चोरी कर फरार हो गए। 

वहीं, मंगलवार को गोदाम खुला और जांच की गई। तब चोरी का पता चला। तार चोरी की घटना से विभाग में खलबली मच गई। विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। 

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन
विज्ञापन

स्टोर कीपर नीरज कुमार की ओर से थाना सदर बाजार में तार चोरी होने की तहरीर दी गई। रात के समय गोदाम पर कोई नहीं रहता और गेट भी ज्यादा बड़ा नहीं है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि इसमें किसी विभागीय कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। 

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर

पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें