शामली के 24 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में कोर्ट ने दोषी को दो साल कारावास की सजा सुनाई। गैंगस्टर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी काशिफ शेख ने फैसला सुनाया।
शामली में 27 सितंबर 2000 को बदमाश डॉ. कुलदीप सक्सेना के नर्सिंग होम के ऊपर स्थित घर में घुसे और परिवार को बंधक बनाकर नगदी और जेवर लूट लिए थे।