मुख्यमंत्री की पत्नी को बनाया था निशाना
इस गिरोह के सदस्यों ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परिनीत कौर से 23 लाख की ठगी की थी। तब, गिरोह के सदस्य पकड़े गए थे, जिनके पास से 800 सिम कार्ड, 200 बैंक खाते की पासबुक और 18 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस मामले में आरोपी का भाई अफसर जेल में बंद हैं।
सहारनपुर में शरण ले रहे अपराधी
अपराधियों का कनेक्शन सहारनपुर से पुराना है। कई बार यहां बांग्लादेशी और आतंकियों को भी बिहार की पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो दिन पूर्व सात लाख के ईनामी बदमाश काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा था। मंगलवार को नूर अली को नोएडा साइबर थाना पुलिस ने पकड़ा है। दस वर्ष पूर्व पाकिस्तानी जासूस इकबाल उर्फ देवराज सहगल को पटियाला पुलिस ने हकीकतनगर से गिरफ्तार किया था। ऐसे अनेक मामले सामने आ चुके हैं।