फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत हुई हावी: बड़े भाई की फावड़े से हत्या, फिर लाश के टुकड़े कर घर में दबाए, मोबाइल बना कत्ल की वजह

Wed, 11 Aug 2021 07:29 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

एक किशोर ने अपने बड़े भाई की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। फिर बाद में लाश के टुकड़े कर घर में ही दबा दिए। इस वारदात के पीछे मोबाइल बड़ा कारण बना है।
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह में मोबाइल लॉक नहीं खोलने पर किशोर ने सौतेले बड़े भाई की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद छुरे से शरीर के कई टुकड़े कर घर में ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोर ने रविवार रात नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। किशोर के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह अपने बड़े भाई फरमान के साथ रहता था। पड़ोसियों ने जब आत्महत्या की वजह पूछी तो किशोर ने बताया कि उसने बकरा ईद से दो दिन पहले रात के वक्त अपने बड़े भाई फरमान (20) की फावड़े से वार कर हत्या कर दी थी। शव को काटकर कमरे का फर्श खोद कर दबा दिया था। अब उसे पश्चाताप हो रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची और सोमवार आधी रात को फर्श खोदकर टुकड़ों में बंटा शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फरमान किशोर का सौतेला भाई था। वह उसकी मां के साथ ही आया था। 

सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने फरमान के मोबाइल का पासवर्ड पूछा था, नहीं बताने पर हत्या कर दी। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मेरठ भेज दिया गया। 

विज्ञापन

हैवानियत हुई हावी, फावड़े के एक ही वार में चली गई जान
बताया गया कि बकरा ईद पर खरीदा गया मोबाइल फोन फरमान की मौत का कारण बना गया। उसका नाबालिग भाई फोन का लॉक न खोलने देने पर इस कदर उत्तेजित हुआ कि फावड़े से फरमान को मौत के घाट उतार दिया। 

गांव फतेहपुर ढोल्ला निवासी अकील की तीन बेटियां और दो बेटे थे। अकील ने तीनों बेटियों की शादी कर दी थी। इसके बाद अकील और उनकी पत्नी का इंतकाल हो गया। घर में बड़ा बेटा फरमान और छोटा बेटा ही रहते थे। पुलिस के मुताबिक, ईद-उल-अजहा से दो पहले फरमान नया मोबाइल खरीदकर लाया था। फरमान मोबाइल को अपने छोटे नाबालिग भाई को नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने लॉक लगा रखा था। उसका छोटा भाई भी मोबाइल चलाना चाहता था, लेकिन फरमान पासवर्ड नहीं दे रहा था। इस बात को लेकर दोनों के बीच दो सप्ताह पूर्व विवाद हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। छोटे भाई ने फरमान की गर्दन पर फावड़ा मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों को करता रहा गुमराह
कई दिनों तक गांव में फरमान दिखाई नहीं दिया तो पड़ोसियों ने आरोपी से पूछा। उसने बताया कि फरमान काम के सिलसिले में करनाल चला गया है। कई दिनों बाद बदबू आने पर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका रिश्तों का खून, पांच साल की प्रमुख वारदातें  
- बड़गांव क्षेत्र में पुत्र ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा। 
- कोतवाली मंडी के मोहल्ला छत्ता जंबूदास में घरेलू विवाद में युवक ने पत्नी को तलवार से काटकर हत्या कर दी और आत्महत्या कर ली। 
- खाताखेड़ी में अवैध संबंधों के चलते दो भाइयों ने छुरी से अपनी बहन की गर्दन रेतकर हत्या कर दी।
- मोहल्ला गोटेशाह में एक युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया। 
- सिराज कॉलोनी में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 
- खाताखेड़ी में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की और कोतवाली मंडी में आत्मसमर्पण कर दिया।

कम उम्र में मां-बाप को खो देने के कारण ऐसे किशोरों को सही परवरिश नहीं मिल पाती। इस मामले में भी यही हुआ। आवेश में आकर किशोर ने हत्या कर दी और फिर पछतावे में आकर अपनी भी जान देने की कोशिश की। ऐसे लोगों की समय से काउंसिलिंग हो जाए, तो अनहोनी को रोका जा सकता है। - एजाज अहमद, मनोचिकित्सक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें