फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के खलासी की हत्या का मामला: कातिलों के नजदीक पहुंची पुलिस, मिले अहम सुराग, जल्द होगा खुलासा

Thu, 19 Aug 2021 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा था कि मोहन की हत्या गला घोंटकर की गई है। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रेलवे के खलासी मोहन हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मोहन की हत्या करने वाले उसके नजदीकी हैं। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है। 

विज्ञापन


हरियाणा के जनपद झज्जर के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कोलागढ़ निवासी मोहन (31) पुत्र श्रीकृष्ण रेलवे में खलासी के पद पर कार्य करता था। मंगलवार सुबह मोहन का शव जीपीओ रोड स्थित उसके सरकारी आवास के पीछे पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा था कि मोहन की हत्या गला घोंटकर की गई है। पत्नी की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 

सूत्रों के मुताबिक इस मामले में मोहन की फोन कॉल डिटेल के आधार पर अहम सुराग हाथ लगे हैं। मोहन के परिचितों और उसके घर आने-जाने वालों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। जांच में सामने आया है कि हत्या में किसी नजदीकी का हाथ है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें