फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: किसान की गर्दन में गोली मारकर हत्या, 50 बीघा जमीन का मालिक था नाथीराम, जल्द खुलेगा कत्ल का राज

Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

किसान की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान 50 बीघा जमीन का मालिक था। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के चिलकाना क्षेत्र में घर से खेत के लिए निकले एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी साइकिल घटना स्थल पर ही पड़ी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सदर और एसपी सिटी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव गुमटी निवासी नाथीराम (62 वर्ष) पुत्र मुकंदा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे साइकिल से कलसिया रोड स्थित अपने खेत पर जाने के लिए निकला था। सुबह सात बजे उसका शव सड़क किनारे खाई में पड़ा मिला। गोली उसकी गर्दन में मारी गई थी, पास ही उसकी साइकिल पड़ी थी। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव का पंचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नाथीराम गांव में अकेला रहता था और खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी की काफी पहले मौत हो गई थी और उसके कोई बच्चा भी नहीं है। उसके पास करीब 50 बीघा जमीन है। उसने अपनी जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बटाई पर दे रखी थी। पहले उसका भांजा खेती का काम देखता था, लेकिन पांच साल पहले वह भी अपने घर नया गांव नकुड़ चला गया। 
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों के अनुसार नाथीराम काफी मिलनसार आदमी था। गांव में किसी के साथ उसका मतभेद भी नहीं था। गांव में चर्चा है कि हो सकता है कि जमीन जायदाद के लिए उसकी हत्या की गई हो।

हत्या की सूचना मिलने पर सीओ सदर अजेंद्र यादव और एसपी सिटी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हत्या की जानकारी ली। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें