फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स गैंग के दो सदस्य धरे गए, सरगना फरार

Tue, 07 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट करने वाले बाइकर्स गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि उनका गैंग लीडर फरार हो गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो तमंचे, पल्सर बाइक, लूटे गए कुंडल और 4300 रुपये की नगदी बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह धामा ने बताया कि सोमवार सुबह एसआई अनिल कुमार टीम के साथ दूधला मार्ग पर गश्त कर रहे थे।

बोड़पुर चौराहे के पास उन्होंने सामने से आ रही पल्सर बाइक पर सवार तीन युवकों  को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने बाइक वापस घुमा ली और भागने लगे। पुलिस ने पीछा करने के बाद दो युवकों को बाइक सहित पकड़ लिया गया, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। 
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि पकड़े गए दोनों युवक बाइकर्स गैंग के सदस्य है। उनके पास से दो तमंचे, लूटे गए सोने के कुंडल और 4300 रुपये की नगदी बरामद हुई।

बदमाशों ने अपने नाम गांव बहादरनगर निवासी अकबर अली और चमनपुरा निवासी सेठपाल बताया। उन्होंने फरार साथी का नाम चरथावल निवासी बंटी बताया, जो उनके गैंग का लीडर है। उन्होंने क्षेत्र के अलावा नानौता सहित कई थाना क्षेत्रों में लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। 

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने 18 मार्च को माजरी मोड़ के पास गांव दौलतपुर निवासी पशु व्यापारी वादिल से आंखों में मिर्च डालकर 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटे थे। इसके अलावा नानौता क्षेत्र के खंद्रावली के जंगल में भी महिला से कुंडल और नगदी लूटी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें