फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी मैकेनिक की हत्या, जाम

Tue, 30 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शव के साथ जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नागल-साधारणसिर मार्ग पर घर लौट रहे एक टीवी मैकेनिक की निर्मम हत्या कर दी। मैकेनिक को पहले धारदार हथियारों से काटा इसके बाद गोली मारी। हत्याकांड पता सोमवार सुबह तब चला जब किसान खेतों में पहुंचे।
विज्ञापन


हत्या पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। वारदात से क्षुब्ध मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को चारपाई पर रख नागल-देवबंद सड़क मार्ग जाम कर दिया।

वे हत्याकांड के खुलासे और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग कर रहे थे। एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। करीब तीन घंटे तक लगे जाम के बाद कांग्रेस नेता इमरान मसूद व सपा नेता शाजान मसूद ने ग्रामीणों को हर संभव मद्द का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इसके बाद ही पुलिस शव को पंचनामा भर पीएम को भेज सकी। गांव साधारणसिर निवासी रमजानी का करीब 43 वर्षीय पुत्र मुस्तकीम टीवी मैकेनिक है। बस स्टैंड के पास उसकी दुकान है।

विवार रात करीब 12 बजे वह दुकान बंद कर पैदल ही गांव लौट रहा था। लेकिन रात को घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 6 बजे गांव बढेढी निवासी सीटू अपने खेत में चारा लेने पहुंचा तो उसने वहां एक लाश पड़ी देखी।

शव पर धारदार हथियार के गहरे निशान होने के साथ पेट में गोली लगी थी। चारों और खून बिखरा हुआ था। सूचना पर ग्रामीण दौडे़। शव की पहचान मुस्तकीम के रूप में की गई। हत्या की सूचना पर घर में हड़कंप मच गया।

शव की हालत देख ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने शव को चारपाई पर रख कर नागल-देवबंद मार्ग जाम कर दिया। जाम की खबर पर एसपी देहात जगदीश शर्मा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।

इसी दौरान पूर्व विधायक इमरान मसूद व सपा नेता शाजान मसूद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता रमजानी की तरफ से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

एसओ सीपी कठेरिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द हत्यारे पकड़े जाएंगे। नागल।  मुस्तकीम के तीन बेटियां और दो बेटे है। पिता की मौत के बाद परिवार के भरण  पोषण का भी संकट खड़ा हो गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें