फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलभर में ही बाइक उड़ा लेते थे ये बदमाश

Sat, 14 Oct 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दबोचे गए वाहन चोर गिरोह के बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर की तीतरो पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें, फर्जी आरसी एवं तमंचे बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग सवा 7 बजे तीतरो पुलिस सालियर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग फूसगढ़ की ओर से आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोक कर चेकिंग की तो उनके पास से दो तमंचे बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने अपनो नाम सेठपाल उर्फ सेठी निवासी ग्राम धानवा, मनोज कुमार निवासी ग्राम बालू तथा अय्यूब निवासी ग्राम बालू बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 11 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हरियाणा, दिल्ली, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्धनगर से बाइकें चोरी की हैं। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आईडी और फर्जी आरसी भी बरामद की है। एसपी देहात ने बताया कि इस  गिरोह का लीडर सेठपाल है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें