फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से गायब हुआ तीसरी कक्षा का बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहोवा।
गुरुग्राम के रेयान स्कूल का मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया कि यहां भी एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल से तीसरी कक्षा का बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। बताया जा रहा है कि बच्चे को एक अनजान व्यक्ति ले गया है। इसके बाद से बच्चे का सुराग नहीं लग रहा। इस घटना से बच्चे के परिजनों से लेकर स्कूल तक में हड़कंप है। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते रोष जताया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई है। देर रात तक पुलिस के हाथ खाली थे।
हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात बच्चे के ताऊ सुशील कुमार ने बताया कि उसका आठ वर्षीय भतीजा योगेश डीएवी पब्लिक स्कूल में तीसरी क्लास में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह योगेश उसके बच्चों के साथ स्कूल गया था। दोपहर को उसके बच्चे छुट्टी के बाद घर वापस आ गए, लेकिन योगेश नहीं लौटा। परिजनों ने जब बच्चों से योगेश के बारे पूछा तो वे कुछ नहीं बता सके। इससे घबराए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और बच्चे के बारे में पूछा, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल
स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए सुशील कुमार ने बताया कि यह स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है कि स्कूल ने बच्चे को किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में कैसे सौंप दिया गया। स्कूल प्रबंधन को उन्होंने पहले ही अलर्ट कर रखा था कि उनके अलावा बच्चों को किसी के साथ नहीं भेजा जाए। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बिना जांच के बच्चे को किसी अनजान व्यक्ति के साथ भेज दिया।

स्कूल रजिस्टर में सुशील कुमार के हस्ताक्षर
स्कूल में जांच के दौरान मिली सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक करीब 11 बजे एक व्यक्ति बच्चे को स्कूल से लेकर गया। स्कूल के एंट्री रजिस्टर में सुशील कुमार के हस्ताक्षर हैं। सुशील कुमार ने बताया कि स्कूल ने एक बार भी यह जानने का प्रयास नहीं किया कि बच्चे को अपने साथ ले जाने वाला शख्स कौन है।
विज्ञापन

ज्यादा जानकारी नहीं है : प्रिंसिपल
स्कूल के प्रिंसिपल एनसी बिंदल ने कहा कि वह स्कूल के काम से बाहर गए थे। स्कूल से बच्चा लापता हुआ है। इसके बारे में उन्हें जानकारी तो है, फिलहाल वह स्कूल जा रहे हैं। इसके बाद ही इस बारे में बता पाएंगे। इसके बाद जब उनसे संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें