फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 24 Dec 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ईदगाह के पीछे स्थित मैदान में पेड़ पर युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पेड़ से उतरवाया। शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ईदगाह के पीछे स्थित एक मैदान पर सुबह लोगों को युवक फांसी पर लटका हुआ नजर आया।

युवक के पेड़ पर लटका होने की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस ने उसकी तलाशी ली, लेकिन तलाशी में पहचान से संबंधित कोई कागज नहीं मिल सका।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी शिनाख्त कराने का  प्रयास किया। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ईदगाह एवं अन्य मोहल्लों में भी उसका फोटो दिखाया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि संभव है, युवक की हत्या पर शव को पेड़ से टांग दिया गया हो। कुतुबशेर थाना प्रभारी डा. जितेंद्र कालरा ने बताया कि कपड़ों से वह मजदूर अथवा रिक्शा चालक प्रतीत हो रहा है।

उसकी उम्र लगभग 30-35 वर्ष के आसपास है। संभवत: उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। आसपास के थाने से गुमशुदगी के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें