फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, पीड़िता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जेठ समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Oct 2021 08:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के देवबंद में एक महिला ने अपने जेठ, देवर और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अदालत में दायर वाद में बताया कि उसकी शादी रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है। कुछ दिन पूर्व इसी की फायदा उठाकर उसके जेठ ने घर में अकेला पाकर तमंचे से भयभीत कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि जेठ अपने दूसरे भाई व उसके दोस्तों के सहयोग से उसे जबरन गाड़ी में डालकर देवबंद ले गए। वहां कासिमपुर रोड स्थित एक खंडहर मकान में देवर और उसके दोस्तों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपियों से गर्भवती होने की बात कही तो आरोप है कि एक आरोपी ने उसके पेट में लात मार दी। जिससे अस्पताल में उपचार दौरान उसका दो माह का गर्भ गिर गया। पुलिस ने जब उसकी सुनवाई नहीं की तो मजबूरन उसे अदालत का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

वहीं अदालत के आदेश पर पुलिस ने जेठ काला उर्फ सज्जाद उसके भाई साजिद, आशू और फरमान समेत एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें