फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय ले जाने पर हिंदू संगठनों ने थाना घेरा

Sat, 07 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने में मौजूद हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में सिद्धकुटी आश्रम से पुलिस कर्मियों द्वारा दो गायों को ले जाने से आक्रोशित भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और कोतवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाते हुए मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व पुलिस ने एक गोवंश तस्कर के कब्जे से 17 गाय बरामद की थी। इनमें से कुछ गायों को पुलिस ने सिद्धकुटी आश्रम के स्वामी शांतनु महाराज की सुपुर्दगी में दी थी।

आरोप है कि इनमें से दो गायों को मंगलौर चौकी का दरोगा बृहस्पतिवार को जबरदस्ती ले आया। जब शांतनु महाराज ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ दरोगा ने अभद्रता भी की। इसे लेकर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। 
विज्ञापन


 इस मामले में शुक्रवार को बजरंग दल के पूर्व प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास त्यागी और भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामपाल सिंह पुंडीर के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे तथा दरोगा द्वारा गायों को जबरदस्ती साथ ले जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया।

 सूचना पर पहुंचे एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने हंगामा कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। हिंदू संगठनों के नेताओं ने चेतावनी दी यदि दो दिन के भीतर गायों को आश्रम में वापस नहीं पहुंचाया और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो हिंदू संगठन

आंदोलन को मजबूर होंगे। कोतवाल ने कहा कि शांतनु महाराज के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप गलत है। एक व्यक्ति पालने के लिए गाय ले जाना चाहता था। जिसका विरोध हिंदू समाज के लोग कर रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री बृजेश सिंह, पंकज त्यागी, जयकुमार, विनोद राणा, विपिन गर्ग, लीलू त्यागी, शिवकुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें