फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल

Sat, 14 Oct 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पति के कत्ल की हत्यारोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह के गांव रंधेड़ी में हुई किसान मांगेराम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी हत्यारोपी पत्नी सुमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि एक सप्ताह पूर्व गांव रंधेडी निवासी 30 वर्षीय किसान मांगेराम पुत्र कालू राम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह अपने ही घर में मृत अवस्था में पड़ा मिला था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में गांव के ही कंवर पाल पुत्र अतर सिंह द्वारा मृतक की पत्नी सुमन पर ही अवैध संबंध के चलते अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर मांगेराम की हत्या करने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी सुमन को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया गया है। कोतवाल के अनुसार सुमन ने ही अपने प्रेमी अनिल के साथ मिलकर मांगेराम की गला दबाकर हत्या की थी।

कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पूछताछ में बताया कि उसके पति के नाम करीब 40 बीघा जमीन है। वह और उसका प्रेमी अनिल उक्त जमीन को बेचकर कही दूर जाकर घर बसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पहले मांगेराम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। योजना के तहत ही अनिल और सुमन ने हत्या की।

उधर, अपने पति की हत्या करने की आरोपी सुमन पांच बच्चों की मां है। जबकि उसके प्रेमी अनिल के भी दो बच्चे हैं। अनिल की पत्नी उसके प्रेम प्रसंग के चलते ही करीब 6 माह पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। उधर,  सुमन की गिरफ्तारी  के बाद अब उसके पांच बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके नाना-नानी को सौंपी गई है।  

आरोपियों ने मांगेराम के कत्ल के लिए फुल प्रुफ योजना तैयार की थी। सुमन को उम्मीद थी कि परिजन और ग्रामीण उसकी बातों पर यकीन कर लेंगे और मांगेराम का दाह संस्कार कर दिया जाएगा। मांगेराम का गला भी इस तरह से दबाया गया था कि उसके गले पर उस वक्त कोई निशान तक दिखाई नही दे रहे थे। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों को उसके अनिल के साथ संबंधों की भनक पहले ही लग चुकी थी। इसीलिए मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें