फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने बहला फुसला कर 15 वर्षीय किशोरी को बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पहले तो गांव में निकाह और समझौते की बात चलती रही, लेकिन मामला नहीं सुलझा तो पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


घटना नौ अक्तूबर की सुबह दस बजे की है। किशोरी अपनी छत पर खड़ी थी। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार पास ही नल पर खड़े 23 वर्षीय युवक शोयब पुत्र अकबर ने उसे किसी बहाने से नीचे बुलाया। वह बहलाफुसला कर किशोरी को बाग में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक भाग खड़ा हुआ। किशोरी बदहवासी में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसे सुनकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।

इसके बाद परिजनों ने आरोपी के घरवालो को उनके बेटे की करतूत बताई। एक दिन तो गांव में पंचायत होकर दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे। निकाह की बात भी चली, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद दस अक्तूबर की देर शाम परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रात नौ बजे रिपोर्ट दर्ज की तथा किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


एसओ फतेहपुर जयभगवान यादव ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उधर, सीओ सदर सुनीति भी शनिवार को थाने पहुंची और उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश एसओ को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें