फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब पड़े टैंकर से टकराई डीसीएम

Sun, 11 Oct 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर रविवार को तड़के चार बजे एक खराब पड़े टैंकर से एक डीसीएम टकरा गई। इस दौरान डीसीएम चालक दो घंटे तक स्टेयरिंग में फंस कर जिंदगी और मौत से जूझता रहा। बाद में क्रेन के आने पर उसे निकालकर रामपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



वहीं हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया था। करनाल जिले के गगचिना गांव निवासी डीसीएम चालक विनोद साथी सुरजीत के साथ बरेली जा रहा था। जब वह बाईपास मोड़ के पास पहुंचा तभी वह यहां खराब पड़े टैंकर में पीछे से टकरा गया। इस दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई और सुरजीत को किसी तरह बाहर निकाल लिया और सीएचसी पर भेजा।


वहीं, डीसीएम चालक विनोद स्टेरिंग में बुरी तरह से फंस रहा और दो घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा। क्रेन पहुंचने पर चालक को जिंंदा निकालकर रामपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ज्यादा रक्त श्राव होने के कारण मौत की वजह बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हाईवे पर बीती देर रात गोलकुंडा गांव निवासी बाइक सवार रामचंद हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें