फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, एक पकड़ा

Sat, 16 Jul 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद के एक गांव में 12 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची जंगल में घास काटने के लिए गई थी। इस दौरान वहां पहुंचे दो किशोरों ने उससे दुष्कर्म किया।  
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। अलग-अलग समुदाय का मामला होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।    कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग बेटी घर के करीब ही जंगल में घास काटने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान दूसरे समुदाय के दो किशोरों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जिसके बाद वह घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। उसके चाचा ने एक किशोर को दबोच लिया और पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। 
पुलिस गांव में पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस व परिजनों ने बच्ची को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
  अलग-अलग समुदाय का मामला होने के चलते पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारी चौकन्ना हो गए और उन्होंने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न है। 
उधर, बहादरपुर गांव निवासी पूरण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के बेदू पर उसके करीब 20 हजार रुपये उधार चल रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार को रास्ते में मिले बेदू से जब उसने पैसे का तकाजा किया तो बेदू पैसे देने के बहाने उसे अपने घर ले और पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें