फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में सुलगी मिली शराब की भट्ठी

Sat, 11 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
The furnace was caught and accused - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को बचीटी के जंगल में छापामारी कर कच्ची शराब की चलती भट्ठी पकड़ ली। मौके से टीम ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव के निर्देशन में  टीम ने बचीटी गांव के जंगल में छापामारी की। टीम को शराब निकालने की भट्ठी चलती हालत में मिली। इस दौरान मौके पर से एक आरोपी दबोचा गया।

जिसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद हुए हैं। सूत्रों की माने तो क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा एक बार फिर फल फूलने लगा है। आरोप है कि पुलिस की शह पर ही धंधा चल रहा है।  क्षेत्र में ऐसा कोई गांव नहीं बचा जहां अवैध शराब निकालने का धंधा न चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2009 में जहरीली शराब के सेवन से करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय रेक्टिफाइड युक्त शराब मिलने की पुष्टि हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें