फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में बंदी की गला रेतकर हत्या

Thu, 18 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर जिला जेल में बुधवार तड़के एक बंदी ने साथी बंदी की गला रेतकर हत्या कर दी। हमलावर ने चम्मच को घिसकर धारदार बनाकर उसका गला रेत दिया। जिससे बंदी की जान चली गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीआईजी जेके शाही ने जेल पहुंचकर अधिकारियों से बात की। दोपहर करीब एक बजे डीआईजी (जेल) वीके शेखर भी जेल पहुंचे। उन्होंने बैरक आदि का निरीक्षण किया। साथ ही घटना पर जांच बैठा दी है।

जेल के बैरक नंबर तीन में बंदी शाहनवाज उर्फ प्लास्टिक तथा सुक्खा बंद था। बुधवार की तड़के दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो खूनखराबे में बदल गई। आरोप है कि शाहनवाज ने सुक्खा की गर्दन पर चम्मच को हथियार बनाकर वार कर दिया।
विज्ञापन


इससे सुक्खा बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर बैरक में पहुंचे पुलिसकर्मी दंग रह गए। इस वारदात पर जेल में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत जेलर, जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर को दी गई।

मौके पर पहुंचे अफसरों ने आनन-फानन में सुक्खा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना जनकपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

सूचना मिलते ही डीआईजी जगदीश कुमार शाही ने पहले जिला अस्पताल जाकर जानकारी जुटाई और उसके बाद जिला जेल पहुंचे। जेल पहुंचकर उन्होंने जेल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। दोपहर करीब एक बजे डीआईजी (जेल) वीके शेखर जेल पहुंचे।

उन्होंने बैरक का निरीक्षण करने के बाद जेल अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। 
जेल के भीतर कैैदी की हत्या का गंभीर मामला है। आरोपी शाहनवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही घटना की जांच की जा रही है। इसमें जेल के कई जिम्मेदार अफसरों और पुलिसकर्मियों का निलंबित होना तय है। 
विज्ञापन

- वीके शेखर, डीआईजी (जेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें