फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना जिला प्रमुख पर हमला

Thu, 18 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हमले के विरोध में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के अंबेहटा में बाइक सवार दो युवकों ने शिव सेना के जिला प्रमुख योगेंद्र सिरोही पर जानलेवा हमला कर करीब पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम दे कर युवक फरार हो गए। शिव सेना और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की  मांग की। शिव सेना के जिला प्रमुख योगेंद्र सिरोही ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह नकुड़-अंबेहटा रोड स्थित अपने धर्मकांटे पर लेटे हुए थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए तथा तमंचों की बटों से उनके सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। उसकी जेब में रखी करीब पांच हजार रुपये की नगदी, मोबाइल निकाल लिया और उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


युवकों के जाने के बाद सिरोही खिड़की तोड़ कर बाहर निकले तथा राहगीरों के मोबाइल से घटना की सूचना पुलिस और ग्रामीणों को दी। सूचना पर सीओ हरिप्रकाश कसाना, कोतवाल जितेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी अरुण पंवार मौके पर पहुंचे और घायल योगेंद्र सिरोही को सीएचसी नकुड़ में भर्ती कराया। 

वारदात का पता चलते ही बड़ी संख्या में भाजपा और शिव सेना के कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। उन्होंने हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। रोष जताने वालों में भाजपा नेता अजय सिरोही, जिला पंचायत सदस्य राजेश वाल्मीकि के अलावा सुरेंद्र, राकेश, ऋषिपाल, बिजेंद्र, नीरज, संजय, राहुल, प्रदीप आदि  शामिल रहे। उधर, कोतवाल जितेंद्र कुमार का कहना है कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें