फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में 10 लाख की चोरी का खुलासा

Sat, 10 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बेहट के ग्राम बाबैल बुजुर्ग की एसबीआई शाखा में 20 दिन पूर्व हुई 10 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 50 हजार रुपये एवं एक कार बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


जबकि, तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम बाबैल बुजुर्ग में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 18 नवंबर की रात चोरों ने सेंध लगाकर स्ट्रांग रूम में रखे 10 लाख रुपये चोरी कर लिए थे।

शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार ने थाना बेहट पर  एफआईआर दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को बेहट पुलिस ने इस चोरी के खुलासे का दावा किया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रफीक अहमद ने बताया कि चोरों ने 10 लाख रुपये के अलावा बैंक से राउटर तथा मोडम भी चोरी किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में ग्राम हुसैन मलकपुर शाहपुर थाना बेहट निवासी नासिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10-10 रुपये की 50 गड्डियां कुल 50 हजार रुपये बरामद किए हैं। उन पर बैंक की मुहर लगी हुई है।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपी नासिर ने बताया कि उसने चोरी की वारदात को अपने तीन साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया, जिनमें राकेश उर्फ राका, नाथी उर्फ अफजाल, टीटू उर्फ बहरा निवासी ग्राम हुसैन मलकपुर शाहपुर थाना बेहट के निवासी हैं। जो अभी फरार चल रहे हैं।

एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने चोरी के पैसों से एक कार भी खरीदी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर अलग-अलग थानों में दस मामले दर्ज हैं। अधिकांश मामले दूसरे राज्यों में ही दर्ज हैं। जिनमें जवाहरनगर जयपुर में एक, थाना विकासनगर में 8 मामले दर्ज हैं, जबकि एक मामला थाना बेहट में दर्ज है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें