सहारनपुर के बेहट में पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोपी तेजपाल को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
बुधवार की रात घघरौली गांव निवासी तेजपाल ने अपनी पत्नी सलेलता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
पड़ोसियों की सूचना पर मायके वालों ने घघरौली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर तेजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने गांव घघरौली में दबिश देकर तेजपाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में मौजूद बेटे गौरव (12) और 8 साल की बेटी सलोनी को उसने अनदेखा कर दिया।
गौरव ने बताया कि बुधवार की रात में 12:30 के करीब उसके पिता तेजपाल घर आए और मां को बेरहमी से पीटा। वह मदद के लिए पड़ोसियों के घर पर गया, लेकिन कोई नहीं आया। वापस लौटा तो मां मर चुकी थी।