फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदनान हत्याकांड: अनस ने चाकू से किए थे तीन वार, समीर ने मारी थी रॉड, आखिर खुल गया दर्दनाक वारदात का राज

Sun, 31 Mar 2024 08:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Adnan murder case : सहारनपुर में पुलिस ने अदनान की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा हुआ है कि अनस ने चाकू से तीन वार किए थे, जबकि समीर ने रॉड मारी थी।
विज्ञापन
मृतक किशोर का फाइल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में शहर की दानिश कॉलोनी के अदनान हत्याकांड के मुख्य आरोपी अनस और उसके साथी समीर को देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अनस ने अदनान के पेट और पीठ पर चाकू से तीन वार किए थे, जबकि समीर ने रॉड से हमला किया था। अदनान के दोस्त निजाम की भी आरोपियों ने पिटाई की थी। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि अनस और समीर को गिरफ्तार कर चाकू, रॉड और साइकिल के पहिए में लगने वाली चकरी बरामद की है। आरोपियों ने पतंग का मांझा लिपटने पर हुए विवाद में अदनान की हत्या करना स्वीकार किया है। इस मामले में अनस का सगा भाई और समीर के दो सगे भाई फरार चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर
विज्ञापन

यह था मामला
दानिश कॉलोनी निवासी अदनान शुक्रवार दोपहर कॉलोनी में घूम रहा था। पतंग का मांझा लिपटने पर कॉलोनी में रहने वाले अनस और उसके साथी इरशाद के साथ विवाद हो गया था। तब मामला निपट गया था। देर रात अदनान अपने दोस्त निजाम के साथ जूस पीने जा रहा था। इसी दौरान अनस, उसके भाई चांद, उनके साथी सगे भाई समीर, शमील, इरशाद ने अदनान और निजाम को घेर लिया था। चाकू और रॉड से हमला कर अदनान की हत्या कर दी थी। मृतक की मां सायरा ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें