फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: स्मैकियों ने युवक से की मारपीट, आंख पर लगी गंभीर चोट, सामने आई हमले की बड़ी वजह

Sat, 25 Sep 2021 09:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दो स्मैकियों ने एक युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक की आंख पर गंभीर चोट लगी है। वहीं गंभीर हालत के चलते घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नानौली में मोमोज बेचने वाले युवक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक स्मैक का नशा करते हैं। घायल को पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


गांव नानौली निवासी साबिर पुत्र लियाकत गांव में रेहड़ी पर मोमोज बनाकर बेचता है। देर शाम उसकी रेहड़ी पर गांव के ही दो युवक आए और उससे दो हजार रुपये उधार मांगने लगे। बकौल साबिर उसने देने से मना किया, तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसकी आंख पर किसी वस्तु से हमला किया गया। उसकी आंख बुरी तरह से जख्मी हुई है। साबिर के पिता लियाकत ने बताया कि हमलावर युवक स्मैक का नशा करते है। नशा करने के लिए लोगों से उधार कैसे मांगते हैं और फिर किसी के वापस नहीं करते। कई बार इसी तरह से लोगों पर पैसे देने से मना करने पर हमला कर चुके है। पुलिस ने घायल साबिर को बेहट  सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से उसकी आंख पर गंभीर चोट आने के बाद डॉक्टरों ने उसे अस्पताल रेफर कर दिया है। 

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही हमलावर युवकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - किरनपाल सिंह, कोतवाली निरीक्षक बेहट

यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें