सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर मौके पर पकड़े गए सतेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी गांव मक्का बांस थाना गागलहेड़ी, मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला, सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र की महिला और फरार चौकीदार शाहनवाज व नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि चौकीदार शाहनवाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
बीआरसी पर तैनात चौकीदार शाहनवाज पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट चला रहा था। वह इस बारे में कई बार ग्रामीणों से सुन चुके थे। रात में उसे रंगे हाथ पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया।
- चंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान अनवरपुर बरौली