फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर क्राइम: बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद, फिर से वारदात को दिया अंजाम, युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 02 Sep 2021 07:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में आज फिर से बेखौफ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे डाला। एक युवक को गोली मार दी गई। युवक की हालत ज्यादा गंभीर है, उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं गुरुवार को भी एक युवक को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
घायल युवक का फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में भी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आज फिर से एक वारदात हो गई। बुधवार को भी एक निजी बैंक के कर्मचारी को गोली मार दी गई थी। उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। 

विज्ञापन


ये है आज का मामला
थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव उमरी खुर्द में खेत पर जा रहे युवक को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। गंभीर हालत में घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गांव उमरी खुर्द निवासी दिव्य पुत्र विनोद गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जंगल की ओर जा रहा था। इसी दौरान किसी ने फायर कर दिया। गोली उसकी जांघ को चीरती हुई निकल गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान हमलावर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और घायल युवक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दिव्य को जिला चिकित्सालय भिजवाया। 
विज्ञापन


सीओ अरविंद पुंडीर ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है लेकिन, अभी गोली मारने वाले का पता नहीं चल सका है। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। घायल युवक अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। ना ही परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें