फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 23 हजार रुपये उड़ाए

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलने वाला आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल कर दो युवकों ने खाते से 23 हजार की नगदी उड़ा ली। इनमें से 22 हजार रुपये की शापिंग की गई। पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी से फुटेज निकलवाई है जिसमें युवक कार्ड बदला हुआ दिख रहा है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी अक्षयवीर सिंह शुक्रवार की शाम 7 बजे जैन कॉलेज के मोड़ पर स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए। अक्षयवीर ने बताया कि उन्होंने रुपये निकालने का काफी प्रयास किया।

दो तीन बार के प्रयास के बावजूद जब नगदी नहीं निकली तो उनके पीछे खड़े दो युवक बोले - लाओ अंकल हम निकालते हैं। और उनके हाथ से कार्ड लेकर मशीन में लगा दिया और कहा कि अपना पिन नंबर लिखो।
विज्ञापन


जब उन्होंने पिन नंबर लिखा तो उन्होंने पिन नंबर देख लिया और फिर चकमा देकर कार्ड बदल दिया। जब वह घर चले गए तो रात 9 बजे मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके कार्ड से 22000 रुपये की शॉपिंग की गई है।

फिर थोड़ी देर बाद ही दो मैसेज 500-500 रुपये दो बार में पीएनबी के एटीएम से निकाले जाने के आए। जब उन्होंने अपने पास रखा कार्ड देखा तो उस कार्ड पर किसी नदीम मलिक का नाम लिखा हुआ था।

उसके बाद उन्होंने अपना कार्ड ब्लाक करवा दिया और सूचना पुलिस को दी। उन्होंने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच की और वीडियो फुटेज निकाली।

फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा था, फुटेज में एटीएम बदलने का भी फोटो आ रहा था, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं आरोपी से रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें