फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सवा दो लाख की नगदी पकड़ी, जब्त

Mon, 16 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई करेंसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शहर में कल्पना तिराहे से एक कार से 2 लाख 25 हजार रुपये की पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने नोटों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को थाना कुतुबशेर प्रभारी जितेंद्र कालरा के नेतृत्व में पुलिस कल्पना तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोक कर जांच की तो उसमें 2 लाख 25 हजार रुपये मिले।

पुलिस ने कार में रखे कैश के बारे में पूछताछ की तो कार मालिक कैश से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। जिस पर पुलिस ने कैश जब्त कर लिया और कार मालिक शहर के मोहल्ला हकीकत नगर निवासी हरजीत सिंह सोढ़ी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


रातभर हरजीत सिंह सोढ़ी से पुलिस ने नोटों के संबंध में पूछताछ की, लेकिन दस्तावेज नहीं मिल सके। सुबह पुलिस ने हरतीज सिंह को छोड़ दिया और दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। पकड़े गए नोटों के बारे में पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी। 

हरजीत सिंह सोढ़ी के मुताबिक रुपये एक्यूरेट फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हैं और किसी को देने के लिए जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी है, फिर भी उनके रुपये जब्त कर लिए गए हैं।

थाना प्रभारी जितेंद्र कालरा का कहना है कि उन्होंने हरजीत सिंह को दस्तावेज प्रस्तुत करने काे कहा है। सुबह उन्हें दस्तावेज लाने के लिए थाना से जाने भी दिया गया है। उड़नदस्ते के समक्ष अपने दस्तावेज प्रस्तुत करें और अपना कैश रिलीज करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें