फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 2.59 लाख रुपये हड़पे

Fri, 20 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लोगों ने एक व्यक्ति से 2.59 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


नागल थानाक्षेत्र के गंझेड़ी गांव निवासी नईम ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि गांव के जाकिर ने 5 जुलाई 2014 को उसे लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही।

जिसके बाद उसने उसे गोमती नगर लखनऊ निवासी राम फेरन तिवारी से मिलवाया और नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 2 लाख 59 हजार रुपये देने को कहा। उसने उन्हें उक्त रकम दे दी, लेकिन नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन


जिसके बाद वह लगातार उन लोगों से इस संबंध में मिलता रहा। हर बार वे लोग उसे झूठा आश्वासन देते रहे। आरोप है कि 30 नवंबर 2016 को उसने फिर से उन लोगों से अपने रुपयों की मांग की तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें