फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदेवड़ा में ढाई लाख का डाका

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
विज्ञापन
छुटमलपुर के गंदेवड़ा में डकैती के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव गंदेवड़ा में मंगलवार की रात आठ दस हथियारबंद बदमाशों ने छत के रास्ते एक घर में घुस कर परिवार के सदस्यों को बंधक बना कर बीस हजार रुपये की नगदी सहित दो लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम दे कर डकैत आसानी से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बंधनमुक्त हुए पीड़ितों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी दिन में पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। 24 घंटे में डकैती की दूसरी वारदात से ग्रामीण दहशत में हैं।

गंदेवड़ा में ईदगाह वाले रास्ते पर इकराम का घर है। इकराम कारोबार के सिलसिले में हैदराबाद गया हुआ है। घर पर उसके पिता तथा परिवार के अन्य सदस्य हैं। रात 12 बजे आठ-दस बदमाश छत के रास्ते उसके घर में घुसे। इसके बाद उन्होंने तमंचों के बल पर परिवार के सदस्यों को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


करीब एक घंटा तक रुके बदमाशों ने घर में रखी बीस हजार रुपये की नगदी तथा दो लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के जेवर लूट लिए और जाते वक्त शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर बाहर का कुंडा लगाकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने किसी तरह हिम्मत करके शोर मचाया। 

पड़ोसियों ने पहुंच कर बाहर का कुंडा खोल उन्हें बंधन मुक्त किया। इसके बाद थाना पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद दिन में सहारनपुर से क्राइम ब्रांच की टीम भी गांव पहुंची। टीम सोमवार की रात हुई वारदात वाली जगह फतेहपुर भादो में भी गई।

घर में डकैती की वारदात के बाद इकराम हैदराबाद से वापसी के लिए चल दिया है। परिजनों के अनुसार तहरीर भी आकर थाने में वही देगा। एसओ ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। 24 घंटे के अंदर लगातार दो वारदातों को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। इस घटना में ही लुंगी और बनियानधारी बदमाश ही बताए गए हैं। 

ऐसे में साफ है कि दोनो वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। एसओ भानू प्रताप सिंह का कहना  है कि पुलिस गंभीरता से घटनाओं   के खुलासे की दिशा में काम कर      रही है। जल्द ही बदमाश पकड़  लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें