फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी के बहाने युवती को शराब पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाकर उसकी खुशी में पार्टी करने के बहाने एक युवती को शराब पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पत्नी ने घर पहुंचकर बखेड़ा कर दिया। पुलिस भी पहुंची और युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जनकपुरी थाना क्षेत्र के उत्तम विहार में चाय की दुकान करने वाले बेहट रोड निवासी राजीव और माहीपुरा निवासी अनिल ने थाना क्षेत्र के ही एक मोहल्ला की युवती को एक फैक्ट्री में नौकरी दिला दी थी। मंगलवार को राजीव और अनिल ने युवती की नौकरी लगने की खुशी में अनिल के घर पर पार्टी रखी और युवती को भी बुला लिया। उस समय अनिल की पत्नी फैक्ट्री में काम करने के लिए गई हई थी। 

आरोप है कि राजीव और अनिल ने खुद तो शराब पी ही, युवती को भी पिला दी। ज्यादा शराब पिलाने से युवती बेसुध हो गई। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों की सूचना पर अनिल की पत्नी घर पहुंच गई और अनिल की जमकर खबर ली।
विज्ञापन


पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने उसे मंगलवार की रात नारी निकेतन भेज दिया। बुधवार को पुलिस ने युवती की एफआईआर पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनिल और राजीव को पकड़कर थाना लेकर पहुंची। इसी दौरान अनिल की पत्नी भी थाना में पहुंची और उसे चप्पलों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें