फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में हुई हिस्ट्रीशीटर हनीफ की हत्या

Fri, 18 Nov 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह में बुधवार की शाम करनाल हाईवे पर हिस्ट्रीशीटर हनीफ की हत्या के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हनीफ के खिलाफ अनेक जनपदों के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, अपहरण समेत संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज थे। चौसाना निवासी शुऐब की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उसके पिता हनीफ ने कुछ दिन पूर्व गांव अलीपुरा निवासी आफताब को मुखबिरी कर

नकुड़ पुलिस द्वारा पकड़वाया था। इसके चलते वह अपने साथियों चौसाना के डेरा लक्ष्मीपुरा निवासी तीन भाईयों बीर सिंह, पाल्ला, दर्शन एवं चौसाना के ही भड़ी निवासी नाथी, जिजोला निवासी मुसब्बर और चौसाना के मतलूब के साथ घर आकर उसके पिता को जान से मारने की धमकी देकर गया था।
विज्ञापन


बुधवार की शाम उसके पिता बाइक से गंगोह से गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गोव नया कुंडा के समीप पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए आफताब, बीर सिंह और नाथी ने उसकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया।

उन्हें देखकर हनीफ जान बचाने के लिए खेतों में भागा परंतु आरोपियों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। कोतवाल राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

कोतवाल ने बताया कि नामजद किए गए आरोपियों में से कुछ शातिर अपराधी है। इनमें से आफताब गांव बाढी माजरा के पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश कग्गा का साला है। 

पुलिस के अनुसार हनीफ कुख्यात बदमाश था। क्षेत्र में उसकी दहशत व्याप्त थी। चौसाना थाने के हिस्ट्रीशीटर हनीफ राव के खिलाफ जनपद शामली के चौसाना थाने में करीब 14, थानाभवन थाने में एक, जनपद सहारनपुर के नकुड़ थाने में एक और गंगोह थाने में 2 मुकदमों सहित 18 मुकदमे दर्ज है। इनमें से अधिकतर मामले लूट, डकैती, अपहरण और हत्या जैसी संगीन धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें