फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए की गाड़ी में चोरी किए तारकोल के भरे ड्रम पकड़े, चार गिरफ्तार

Mon, 17 Oct 2016 04:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए चोरी के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में सदर बाजार थाना पुलिस ने चोरी के प्रयास करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए तारकोल से भरे ड्रम, एक महेंद्र पिकअप एवं अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह मोहल्ला आवास विकास कालोनी में पांच लोगों को संदिग्ध रूप से घूमने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पांचों लोगों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उनमें से चार लोगों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि एक युवक फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी आवास विकास में चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सचिन निवासी ककराला, सोनू निवासी सबदलपुर, सराफत एवं आरिफ निवासी घाटड़ा बताया। जबकि फरार हुआ आरोपी मुकेश निवासी मवई बताया गया है।
पुलिस ने उनके पास से एक महेंद्र पिकअप गाड़ी, 9 ड्रम तारकोल से भरे हुए, 11 ड्रम खाली तथा चारों के पास से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार थाना सदर बाजार की हसनपुर चौकी क्षेत्र से पार्श्वनाथ सिटी से कुछ दिन पूर्व तारकोल से भरे ड्रम इन लोगों ने ही चोरी किए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हरियाणा एवं गंगोह में भी चोरी की घटनाएं कीं हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें