फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल उपाध्यक्ष को दौड़ा कर पीटा

Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कुंवर ब्रिजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की हार्टअटैक से मौत हो जाने के मामले में शुक्रवार की देर रात त्रिवेणी शुगर मिल में लोगों ने जमकर हंगामा किया। धरने पर बैठे लोगों से बात करने पहुंचे मिल उपाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों को गुस्साई भीड़ ने दौड़ा दिया। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी की गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल अधिकारियों को वहां से निकालते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। 
विज्ञापन


शुगर मिल कालोनी निवासी योगेश कुमार की शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक परिजनों और कर्मचारियों ने शव को यार्ड में रखकर मिल को बंद कराते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर मिल में पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से वार्ता कर मामले का हल निकालने का प्रयास किया। 

लेकिन वह सफल नहीं हुए। इस बीच जानकारी होने पर सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा, भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रिजेश और पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह वहां पहुंचे और उन्होंने मिल अधिकारियों से योगेश के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी पर रखे जाने की मांग की। इसके बाद मिल उपाध्यक्ष डीएन मिश्रा कुछ अधिकारियों के साथ धरने पर बैठे लोगों से मिलने पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने उन्हें दौड़ा दिया। इतना ही नहीं उनके साथ मारपीट भी की गई। 
विज्ञापन


 पुलिस ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया तो पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की की गई। बामुश्किल पुलिस ने मिल अधिकारियों को सुरक्षा घेरे में लेकर वहां से निकाला और स्थिति को नियंत्रण में किया। इसके उपरांत सीओ (ट्रेनी) वंदना शर्मा, एसडीएम डीपी सिंह, सीओ नरेंद्र राणा ने नेताओं और मिल अधिकारियों के बीच वार्ता कराई। बाद में प्रबंधतंत्र ने योगेश के परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी पर रखे जाने तथा तुरंत छह लाख रुपये की आर्थिक मद्द देने और शेष चार लाख रुपये चार दिन के बाद दिए जाने की घोषणा की। जिसके बाद ही गुस्साई भीड़ शांत हुई और मिल का संचालन शुरू किया जा सका। 

हमलावरों को चिह्नित कर करें कार्रवाई: डीजीएम 
देवबंद। त्रिवेणी चीनी मिल के डीजीएम प्रशासन जयपाल सिंह राणा ने बताया कि हार्टअटैक से मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को लिखित में आश्वासन दिलाया गया कि मृतक के पुत्र को नौकरी पर रखा जाएगा।

हैड आफिस से इसकी अनुमति मिलने के बाद लिखित पत्र का ऐलान करने के लिए उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र हंगामा कर रहे लोगों के बीच जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान वहां एकत्र कुछ बाहरी लोगों ने मिल प्रशासन की बात को सुने बगैर उनके साथ धक्कामुक्की कर मारपीट कर दी। जबकि घटना के समय मौके पर एसडीएम व सीओ भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को हमलावरों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई कार्रवाई करने की मांग की है। 

30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
देवबंद। कर्मचारी योगेश कुमार की मौत होने के मामले में त्रिवेणी शुगर मिल में हंगामा कर अधिकारियों के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने मिल के सिक्योरिटी इंचार्ज चंदन सिंह की तहरीर पर 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 506 व 452 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें