फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमाता की मूर्ति खंडित की, आक्रोश

Tue, 10 Oct 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मूर्ति के तोड़े जाने पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में माता स्थल पर कुछ असामाजिक तत्वों ने रात के समय राजमाता की मूर्ति खंडित कर दी। सोमवार सुबह जब श्रद्धालुओं को इसकी खबर लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं से बात कर नई मूर्ति स्थापित कराने का काम शुरू कर लोगों को शांत किया। मोहल्ला कायस्तान स्थित सिद्धपीठ ठाकुरद्वारा मंदिर के बराबर में माता का स्थल है।

यहां सात माताएं विराजमान हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु पूजा करते हैं। रविवार की रात कुछ असामाजिक तत्वों ने माता मंदिर परिसर में घुसकर सबसे बड़ी राजमाता की मूर्ति को खंडित कर दिया। सोमवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो वहां मूर्ति खंडित देख लोगों में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सीपी कठेरिया व अन्य पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद गुस्साए लोगों को समझा कर शांत किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि जिस किसी ने भी यह कृत्य किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने नई मूर्ति का निर्माण अपनी मौजूदगी में शुरू कराया। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ।  

उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार, प्रदीप चौधरी, नरेश पंवार, सुरेंद्र नंद, तिलक राज, प्रवीन आर्य, अमित उर्फ छोटू, जमील फोरमैन, सुरेश सैनी, प्रवीन सैनी आदि ने मूर्ति का खंडित करने वालों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। सनातन धर्म सभा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें