फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी में मिली ढेरों बाइकें

Fri, 17 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वाहनों के पार्टस के नंबर नोट करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस ने ढोलीखाल बाजार में चोरी के वाहनों की तलाश में छापा मारा। जिससे बाजार में खलबली मच गई। एक-एक दुकान की तलाशी ली गई। कबाड़ी की दुकानों में 10-10 नई-नई बाइकें खड़ी मिलीं।
विज्ञापन


जबकि सैकड़ों पुराने-नए वाहनों के इंजन एवं कलपुर्जे मिले। बाइक, स्कूटर, कार, ट्रक, ट्रैक्टर के इंजन दुकानों के बाहर रखे हुए मिले। पुलिस ने सभी के इंजन नंबर एवं बाइक नंबर लेकर उनकी सूची तैयार कर ली है और उनके कागज तलब किए हैं। 

बृहस्पतिवार को एसएसपी लव कुमार के निर्देश पर एएसपी सुनीति के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने ढोलीखाल के बाजार में छापा मारा। छापा लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कबाड़ की कई दुकानें धड़ाधड़ कर बंद हो गई।
विज्ञापन


सामान सड़क पर ही पड़ा रह गया। पुलिस ने एक के बाद एक करके दुकानों की तलाशी लेनी शुरू की तो दुकानदार खिसक लिए। पुलिस दुकानदारों के नाम पूछती रह गई, लेकिन किसी ने दुकानदार का नाम तक नहीं बताया।

पुलिस ने जब कबाड़ को खंगाला तो एक-एक कबाड़ में से 10-10 बाइकें रखी मिलीं। एक कबाड़ की दुकान में तो नई और पुरानी बाइकें मिलीं। न तो मौके पर दुकानदार मिला और न ही बाइकों के कागज मिले। कुछ दुकानों पर बड़ी गाड़ियों के इंजन एवं अन्य सामान रखा हुआ मिला।

दो कारें भी मिली। लगभग डेढ़ घंटे तक चोरी के वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया गया। कुछ सामान भी जब्त किया गया। एएसपी सुनीति ने बताया कि चोरी के वाहनों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

शहर से लगातार वाहनों की चोरी हो रही है। अभी कई अन्य स्थानों पर तलाशी ली जाएगी। इस मामले में पुलिस ने सभी के इंजन नंबर एवं बाइक नंबर लेकर उनकी सूची तैयार कर ली है और उनके कागज तलब किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें