फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप में डाला डाका

Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
डकैती की सूचना पर मौके पर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना कस्बे के बाजार में सोमवार को हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने दिनदहाडे़ ज्वैलर्स की दुकान में डाका डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की।
विज्ञापन


बदमाश दुकान से नगदी सहित करीब साढे़ पांच लाख रुपये के जेवर ले गए और फायर करते हुए दो बाइकों पर फरार हो गए। व्यापारियों ने डकैती के विरोध में बाजार बंद करके बस स्टैंड पर जाम लगा दिया।

सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाश बाइकों पर नया बाजार में स्थित गोयल ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में खरीदारी कर रही दो महिलाओं को बाहर कर दिया।
विज्ञापन


दो बदमाशों ने दुकान मालिक संजय गोयल की कनपटी पर दोनों तरफ तमंचे लगा दिए।  दुकान में रखी तिजोरी को खोलकर उसमें रखे 50 हजार, पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के जेवरों के अलावा संजय गोयल की पत्नी के पुराने सोने के 250 ग्राम जेवर ले गए।

जिस समय बदमाश दुकान के अंदर जेवर लूट रहे थे, उस समय दो बदमाश बाहर खडे़ फायर करते रहे। लूट के बाद वे फायर करते हुए भाग गए। 
दुकान के सामने जुलफान की रेडिमेट गारमेंट्स की दुकान है।

उसी समय एक बदमाश ने जुलफान की दुकान में फायर किया जिससे दुकान के शीशे टूट गए। बदमाश ने दुकान के गल्ले में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। ज्वैलर्स की दुकान में लूट के बाद लोग वहां एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष डा. कुलदीप के नेतृत्व में लोगों ने बाजार बंद करके बस स्टैंड पर रास्ता जाम कर दिया।  करीब तीन बजे मौके पर एसपी ट्रैफिक ओमवीर सिंह और एएसपी सुनीति पहुंची।

एसओजी की टीम ने दुकान से फिंगर प्रिंट लिए। उनके साथ डॉग स्कवायड टीम भी पहुंची लेकिन वह कोई सटीक जानकारी तक नहीं पहुंच पाई। 
एमएलसी महमूद अली, चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, बसपा नेता अमित जैन दादू, समाजसेवी जयनाथ शर्मा, पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी, भाजपा नेता अरुण चौधरी ने पीड़ितों से मिलकर जानकारी ली। 

एसएसपी मनोज तिवारी का कहना है कि हमारी तेजतर्रार टीमें जांच में जुटी हैं।  बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। बदमाश जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल ले गए। वारदात को अंजाम देने में 4-5 मिनट ही लगाए। सभी बदमाश 20 से 25 उम्र के थे। सभी ने अपने मुंह रुमाल से ढक रखे थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें