सहारनपुर में त्योहारी सीजन में खुराफातियों पर शिकंजा कसने को पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। केंद्रीय खुफिया ब्यूरो से इनपुट मिलने के बाद पुलिस अब कोई चूक नहीं करना चाहती है।
यही कारण है कि शहर से लेकर देहात तक एसएसपी ने चयनित किए गए संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाके में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
सोशल साइट्स पर किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को रोकने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। दरअसल, त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले एसएसपी ने फुलप्रुफ प्लान तैयार किया था।
इसी बीच आतंकी गतिविधियों का इनपुट मिलने के बाद पुलिस को हाई अलर्ट किया गया था। इसके बाद अपने प्लान को और पुख्ता करने के लिए एसएसपी ने उनमें कुछ बातों को जोड़ दिया है। इसमें सोशल साइट्स पर निगाह रखने के लिए एक टीम का गठन किया गया है।
जो वहां आने वाली टिप्पणियों नजर रखेंगी। इसके अलावा सभी थानेदारों को गश्त तेज कर पब्लिक से सीधे संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने बनाए गए एसपीओ के वाट्सअप ग्रुप का बनाकर उनसे सीधे संपर्क रहने के निर्देश दिए हैं।