फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मदरसा शिक्षक को पकड़ा

Sun, 09 Apr 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधक की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर मदरसा शिक्षक पांच बच्चों और तीन सिलेंडर लेकर फरार हो गया। रात को बच्चों को गायब पाकर प्रबंधक के पांव तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

उसने बच्चों के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। 

सुबह आरोपी शिक्षक उनके हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। दोपहर को बच्चे भी सकुशल बरामद कर लिए गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

मोहल्ला कोटला स्थित जामिया इस्लामियां दारुल उलूम इमदादिया मदरसे के प्रबंधक मौलाना मुस्तकीम अहमद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने 11 मार्च को सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति को बच्चों को पढ़ाने के लिए मदरसे में रखा था। 7 अप्रैल को वह सहारनपुर गए थे। उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी तीन गैस सिलेंडर और मदरसे में पढ़ने वाले गांव लखनौती निवासी दानिश, सिराज, गांव बहादरनगर निवासी नदीम और गांव धानवा निवासी शारिक एवं अब्दुल कादिर को अपने साथ लेकर फरार हो गया।

रात में जब वह लौटे तो मदरसे में पांचो बच्चों को न पाकर उनके होश उड़ गए। अन्य बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक बच्चों को अपने साथ ले गया है। उसे फोन किया तो आरोपी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ आरोपी और बच्चों की तलाश आरंभ कर दी।
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। वह भी कोतवाली पहुंच गए। शनिवार को आरोपी शिक्षक मदरसा संचालकों को सीएचसी के पास मिल गया। बच्चों के बारे में पूछे जाने पर उसने जानकारी देने से इंकार करते हुए गाली-गलौज आरंभ कर दी।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। इसी बीच लापता बच्चों में से चार तीतरों की ओर से आ रही एक बस मिल गए, जबकि एक बच्चा अपने घर गांव धानवा पहुंच गया। बच्चों और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें