कुर्की के बाद सील की कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के गागलहेड़ी में रविवार को गागलहेड़ी थाने के एसआई बीपी शर्मा, नेमपाल सिंह, अशोक गुप्ता की टीम कैलाशपुर पहुंची और हत्यारोपी इस्माईल पुत्र इब्राहिम के घर की कुर्की करते हुए मकान को सील कर दिया।
इसके बाद दूसरे आरोपी जरीफ अहमद पुत्र मंगता के घर पहुंची। जहां पुलिस को जरीफ के पुत्र जिला पंचायत सदस्य दिलशाद अहमद ने हाईकोर्ट का स्टे दिखाया, जिसमें 28 दिन का समय दिया गया है।
ज्ञात रहे कि 32 साल पूर्व ग्राम कैलाशपुर में तेलियों और पठानों की किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया था, जिसमें पठान पक्ष के दो ग्रामीणों की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वालों ने आठ लोगों को नामजद किया था जिन्हें कोर्ट ने हत्या का आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
आजीवन कारावास काट रहे चारों आरोपी इकराम, अलीहसन, इस्माईल व जरीफ को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा था। एक साल पूर्व हाईकोर्ट से सजा बहाल रहने पर इनमें से दो आरोपी अलीहसन व इकराम कोर्ट में पेश हो गए थे, जबकि जरीफ व इस्माईल फरार चल रहे थे।