फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की शराब पकड़ी

Fri, 02 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए शराब तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में हरियाणा से पूर्वी यूपी और बिहार भेजी जा रही तस्करी की शराब की बड़ी खेप को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सरसावा के शाहजहांपुर चौकी पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


शराब की कीमत एक करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है। जो विभिन्न ब्रांडों की है। पुलिस ने बिहार निवासी चालक तथा परिचालक को भी गिरफ्तार किया।

शराब तस्करी को रोकने के एसएसपी के तल्ख तेवर के बाद बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर चौकी पर एसआई रामकुमार तोमर टीम के साथरूटीन में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच वाहनों की लाइन में लगे कंटेनर जैसे बंद ट्रक को देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने चालक को कंटेनर खोलने का कहा। लेकिन, चालक ने पुलिस को गच्चा देते हुए बताया कि कंटेनर में कंपनी की सील लगी हुए है।
विज्ञापन


कंटेनर में सील लगी नहीं होने ओर चालक द्वारा लगातार बात बदलने से पुलिस का शक गहरा गया। हालांकि पुलिस को गुमराह करने के लिए एनर्जी ड्रिंक की कंपनी की फर्जी बिलटी भी इनके पास थी।

मगर, एसआई तोमर ने ट्रक को चौकी पर खड़ा कराकर चालक तथा परिचालक को पूछताछ के लिए बैठा लिया। पुलिस की सख्ती से घबराकर चालक ने सारा राज खोल दिया। चालक के बयान के बाद पुलिस ने कंटेनर खोला तो दंग रह गयी।

कंटेनर में रॉयल चेलेंज, रॉयल स्टेग, सिग्नेचर आदि ब्रांडों की महंगी व्हीस्की की पेटियां भरी हुयी थी। पकड़े गए चालक संजीत कुमार पुत्र कुनकुन शाह तथा परिचालक अनिल कुमार पुत्र दुखा महतो दोनों ग्राम धापर थाना रूनी सैदपुर जिला सीतामढ़ी ने बताया कि उन्होंने ये शराब अंबाला से भरी

थी तथा पूर्वी यूपी में ले जाकर बताए गए पते पर सौंपनी थी। एसओ डीके यादव ने बताया कि पकड़ी गई शराब करीब एक हजार पेटी है, जिनकी यूपी में अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। दो दिन पूर्व भी चौकी पुलिस द्वारा 30 लाख रुपये मूल्य की शराब पकड़ी थी।
  
चेकिंग के दौरान करीब एक करोड़ से अधिक की तस्करी की शराब पकड़ी है। इस मामले में कुछ बड़े लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। हम इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- मनोज तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें