फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर हुआ झगड़ा, तनाव

Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
थाने पर पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना के गांव फिरोजाबाद में दलित महिला से छेड़छाड़ करने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। मामला अलग-अलग संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।  
विज्ञापन


पूर्व प्रधान हरिचंद के पुत्र बबलू की गांव में परचून की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे बबलू की पत्नी पिंकी दुकान में बैठी थी। उसी समय गांव के ही दूसरे संप्रदाय के दो युवक दुकान पर पहुंचे और पिंकी से अभद्र व्यवहार कर दिया।

उसी समय बबलू भी पहुंच गया।  उसके विरोध करने पर दोनों युवकों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। जब पिंकी ने अपने पति को छुड़ाना चाहा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


इसके बाद बबलू अपने परिजनों के साथ कार में थाने जा रहा था तो रास्ते में उन्हें रोक कर दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ बबलू, मोंटी, मिथुन एवं अमरीश से मारपीट शुरू कर दी और कार में तोड़फोड़ कर दी। मारपीट में दूसरे पक्ष का मनव्वर भी घायल हो गया।

गांव में दो संप्रदायों में झगडे़ की सूचना पर थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित पुलिस टीम के साथ पहुंचे और लोगों को शांत किया। इसी दौरान सीओ सदर बृजेश कुमार सिंह तथा सीओ (प्रशिक्षु) वंदना शर्मा भी गांव में पहुंचे। 

उधर इसी दौरान दलित पक्ष की सैकड़ों महिलाएं और पुरुष थाने पहुंच गए। दलितों का कहना था कि गांव के दूसरे संप्रदाय के लोग उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करते हैं। पिंकी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
सीओ सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

उधर, फिरोजाबाद में दलित और दूसरे समुदाय के लोगों में हुई मारपीट के बाद पूरे इलाके में फैल गई। अफवाहों के चलते पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें